Monthly Rashifal March 2023 | राशिफल मार्च 2023

🕉मासिक राशिफल 1मार्च 2023 से 30मा्र्च 2023तक🕉

मेष राशि

🕉नाम अक्षर /=चू चे चो ला ली लु ले लो अ 🕉मार्च माह में राशि स्वामी मंगल का गोचर वृषभ और मिथुन राशि में होगा। आपके लिए यह दूसरे और तीसरे भाव में रहेगा। धन संबंधी मामलों के लिए माह शुभ है। इस माह धन की अच्छी आवक होगी । पुराना फंसा हुआ पैसा भी लौट आएगा। वाणी के प्रभाव से दूसरों को आकर्षित करेंगे और लाभ की स्थिति में आ जाएंगे। मंगल की दृष्टि अष्टम और नवम पर रहने से भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में लाभ के अवसर आएंगे। व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे। 12 मार्च तक स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना होगा। स्त्री पक्ष को गर्भाशय और रक्त संबंधी परेशानी आ सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो मनमुटाव दूर होंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। 12 मार्च के बाद का समय परिवार के साथ मांगलिक प्रसंगों में, यात्राओं में व्यतीत होगा। हालांकि धन खर्च भी काफी होगा लेकिन अच्छी बात यह रहेगी यह धन अधिकांशतः सुख सुविधाओं पर ही होगा प्रेम संबंध प्रगाढ़ रहेंगे मित्रों के साथ मेलजोल बढ़ेगा

वृषभ राशिफल

मासिक राशिफल मार्च 2023राशि अक्षर : ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो मार्च माह में राशि स्वामी शुक्र मीन और मेष में गोचर करते हुए आपके एकादश और द्वादश भाव में रहेगा। 12 मार्च तक शुक्र बृहस्पति के साथ एकादश में रहेगा। आय के अच्छे साधन प्राप्त होंगे। धन की प्राप्ति होगी। परिवार की ओर से संपत्ति मिल सकती है। शिक्षा, संतान और प्रेम के मामले में आगे रहेंगे। 12 मार्च से द्वादश में शुक्र का गोचर होने से खर्च में वृद्धि होगी लेकिन उसी अनुपात में धन का आगमन भी होगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी मुश्किलें आ सकती है। जीवनसाथी के साथ टकराव होगा। जिन लोगों का दांपत्य जीवन पहले से खराब चल रहा है उनके संबंध और बिगड़ सकते हैं। नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो 12 मार्च बाद से समय उत्तम है। पुराने कार्यों का विस्तार भी 12 मार्च के बाद ही होगा। नौकरी में उन्नति होगी, व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। इस माह नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। माह के अंतिम सप्ताह में स्वयं को कोई बड़ा शारीरिक कष्ट हो सकता है। हृदय और मूत्र संबंधी कोई रोग परेशान करेगा। संतान को भी कष्ट हो सकता है

मिथुन राशिफल

मासिक राशिफल मार्च 2023राशि अक्षर का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हामार्च माह में राशि स्वामी बुध कुंभ और मीन राशि में होगा। भाग्य और कर्म स्थान में गोचर होने से यह माह आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार और आगे बढ़ने में काफी सहायक होगा। 15 मार्च तक नवम में रहने से भाग्य को बल मिलेगा। सही निर्णय लेने में सफल होंगे। संपत्ति के कार्य पूरे होंगे। धन का आगमन होगा और 16 मार्च से मीन में जाने से बृहस्पति का बल भी मिलेगा, जिससे आपके शील, सदाचार और ईमानदारी के गुणों में वृद्धि होगी। द्वादश में होने से मुकदमों में जीत कार्यों में सफलता, खर्च की अधिकता रहेगी लेकिन धन का आगमन भी एक से अधिक साधनों से होगा। नौकरीपेशा लोगों को इस माह उन्नति मिल सकता है, कार्य और स्थान भी परिवर्तित हो सकता है। व्यापार में नए काम साथ में जोड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए माह ठीक है। रोग समाप्त होंगे, आरोग्यता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलने से आयु और संकट टल जाएंगे। आर्थिक स्थिति प्रबल होगी। भूमि, संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। पारिवारिक, सामाजिक जीवन में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क राशिफल

मासिक राशिफल मार्च 2023राशि अक्षर : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डोकर्क राशि के लिए यह माह अति उत्तम हो सकता है। यदि आप सुपथ पर चल रहे हैं तो आपके लिए मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा के मार्ग खुले हुए हैं, किंतु यदि आप गलत मार्ग पर जा रहे हैं तो आप संकट में फंस सकते हैं और आपकी मानसिक स्थिति भी गड़बड़ा सकती है। 14 मार्च के बाद परिस्थितियां कुछ संभलती नजर आएंगी। नौकरी में उन्नति मिलेगी। व्यापार में विस्तार करने का योग बनेगा। हालांकि कुछ कर्ज भी लेना पड़ सकता है। इस माह शेयर कारोबार से जुड़े लोग लाभ कमाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जो युवक युवतियां विवाह की प्रतीक्षा कर रहे हैं और जिनके विवाह की बात लंबे समय से चल रही है, उनके विवाह की बात बन सकती है। माह के अंत में जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। जिन लोगों का दांपत्य जीवन ठीक नहीं चल रहा है उनका विवाह टूट भी सकता है।

सिंह राशिफल

मासिक राशिफल मार्च 2023राशि अक्षर : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टेराशि स्वामी सूर्य का गोचर मार्च माह में मीन राशि में होगा। कार्य तेजी से पूरे होंगे। मान-सम्मान समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय और साझेदारी के कार्यों में उन्ति होगी। नए कार्य प्रारंभ करने और पुराने कार्यों को आगे बढ़ाने का सही समय रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर उत्पन्न होंगे। विदेश व्यापार से लाभ अर्जित करेंगे। लंबे समय से जिस कार्य के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं वह इस माह पूरा हो सकता है। इस माह संतानपक्ष की ओर से कोई उत्साहवर्द्धक समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। भाई बहन और परिवार के किसी भी सदस्य पर हावी होने का प्रयास न करें और अपनी वाणी को मृदु रखेंगे तो सभी लोग आपसे प्रेम करेंगे। पारिवारिक, मांगलिक, धार्मिक यात्राएं होंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। भूमि, संपत्ति, वाहन सुख की प्राप्ति होने के योग हैं। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे लेकिन एक बात का विशेष ध्यान रखें कोई आपके साथ धोखा कर सकता है

कन्या राशिफल

मार्च 2023 राशि अक्षर टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पोराशि स्वामी बुध इस माह कुंभ और मीन राशि में गोचर करेगा। ये दोनों ही भाव कन्या राशि के लिए अच्छे हैं। आपके कार्य इस माह श्रेष्ठ तरीके से होंगे। संपत्ति सुख की प्राप्ति होगी। शेयर, बीमा और इस तरह के अन्य कार्यों से लाभ होगा। पुराना निवेश लाभ देगा। जमीन के सौदे लाभ देंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन के लिए माह शुभ है। दांपत्य का मनमुटाव दूर होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव के साथ उन्नति होने के योग हैं। स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा किंतु वर्तमान कार्य के साथ नया कार्य भी इसमें शामिल कर सकते हैं। जो लोग नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं अवश्य करें लाभ होगा। भाई-बहन, संतान, परिवार, रिश्तेदारों आदि से तालमेल अच्छा रहेगा। अपने कार्य से लाभ बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत और नई सोच की जरूरत होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से यह माह उत्तम नहीं कहा जा सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो किसी वरिष्ठजन या माता-पिता के सहयोग से परेशानियों से मुक्ति पा जाएंगे।

तुला राशिफल

मासिक राशिफल मार्च 2023

राशि अक्षर : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तु, ते

तुला राशि का स्वामी शुक्र पूरे माह बृहस्पति के साथ मीन राशि में गोचर करेगा। छठे भाव में रहने से शत्रु प्रबल तो रहेंगे किंतु उन्हें आपका आत्मविश्वास दूर कर देगा। लोग आपकी प्रतिष्ठा और छवि को धूमिल करने की कोशिश करेंगे। अतः सतर्क रहें। इस माह आपको लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे और भाग्य की प्रबलता से अनेक अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। करियर को गति मिलेगी और उच्च पद पर प्रतिष्ठित होंगे। हालांकि चुनौतियां भी रहेंगी किंतु आप उन सभी से पार पा जाएंगे। व्यापार- व्यवसाय में उन्नति का समय है। नए कार्यों में हाथ आजमाएं, सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में बिगड़े संबंध सुधर जाएंगे। मित्रों के सहयोग से अनेक बड़ी परेशानियां भी दूर होंगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। भूमि, संपत्ति खरीदने के योग हैं। खरीदी-बिक्री के कार्यों से लाभ शेयर ट्रेडिंग में सफलता मिलेगी। नए प्रेम संबंध मन को प्रफुल्लित कर सकते हैं। विवाह के योग बनेंगे।

वृश्चिक

वृश्चिक राशिफल

मासिक राशिफल मार्च 2023 राशि अक्षर तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यो, यू

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह माह उत्तम रहेगा। राशि स्वामी मंगल का गोचर वृषभ और मिथुन राशि में होगा। पारिवारिक, आर्थिक, सामाजिक, स्वास्थ्य और आजीविका के लिए समय उन्नतिदायक रहेगा। चाहें आप नौकरी कर रहे हों या व्यापार हर तरह से लाभ की स्थिति में आ जाएंगे। किसी विशेष कार्य से यात्राएं करनी पड़ेंगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी होगी। नए कार्य शुरू करने के लिए भी यह समय अच्छा है। इम्पोर्ट एक्सपोर्ट व्यापार, शेयर मार्केट से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर भी इस माह अच्छी सफलता मिलती दिखाई दे रही है। पारिवारिक जीवन में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। मंगल आपके बल पराक्रम में वृद्धि के संकेत दे रहा है। आपके निर्णय परिवार और समाज में सराहे जाएंगे। आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रोगों पर खर्च में कमी आएगी

धनु राशिफल

मासिक राशिफल मार्च 2023राशि अक्षर: ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भेधनु राशि के स्वामी बृहस्पति का गोचर इस पूरे माह मीन राशि में हो रहा है। स्वराशि का बृहस्पति आपके लिए अत्यंत शुभ है। यह माह आपको सर्वत्र विजय दिलवाएगा। विभिन्न क्षेत्रों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। यदि अब तक विवाह नहीं हुआ है तो विवाह के योग बनेंगे। नौकरी नहीं है तो नौकरी की सूचना मिलेगी। इस माह आपके सत्कर्मों में वृद्धि होगी, सदाचार और परोपकार के कार्यों में मन लगेगा। धार्मिक यात्राएं होंगी। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। प्रॉपर्टी, गोल्ड, शेयर में निवेश करना प्रॉफिट देगा। इसके साथ ही आपको आय के स्रोत बढ़ाने पर भी ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रोगों से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक सामाजिक जीवन अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएगा। विवाह योग्य युवक-युवतियों का रिश्ता तय हो सकता है। प्रेम प्रकरण मजबूत होंगे। साथी के साथ घूमने-फिरने मनोरंजक यात्रा करने का अवसर आएगा। 12 मार्च के बाद कार्यों में बदलाव का समय रहेगा। यदि आप नौकरी या व्यवसाय में बदलाव करना चाहते हैं, स्थान परिवर्तन करना चाहते हैं तो 12 मार्च के बाद ही करे

मकर राशिफल

मासिक राशिफल मार्च 2023 राशि अक्षर : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गीमकर राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना अनेक परेशानियों से मुक्ति दिलाएगा। अटके हुए कार्यों को गति मिलेगी और वे तेजी से पूरे होंगे। नए कार्य प्रारंभ करने से लिए समय उत्तम है। लंबे समय से अटकी परियोजनाओं को पूरा करें। शनि की साढ़ेसाती का अंतिम ढैया चल रहा है इसलिए भागदौड़ अधिक होगी लेकिन काम पूरे अवश्य हो जाएंगे। व्यापारी लोग विदेशी व्यापार से अच्छा लाभ अर्जित करेंगे। व्यापार व्यवसाय के विस्तार करने के लिए भी यह माह उत्तम है। नए कार्य में निवेश करें, लाभ होगा। साझेदारी में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति प्रबल होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक जीवन इस माह अच्छा रहेगा। स्वजन से सामंजस्य रहेगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक या धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखनी होगी। नए प्रेम संबंध भी प्राप्त होंगे। किसी मित्र के साथ पर्यटन पर जाने का मौका भी आएगा। भूमि, संपत्ति खरीदी- बिक्री के कार्यों से लाभ अर्जित करेंगे।

कुंभ राशिफल

मासिक राशिफल मार्च 2023राशि अक्षर गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दाशनि की साढ़ेसाती का दूसरा ढैया चल रहा है। शनि भी इसी राशि में है। समय लाभदायक है। सम्मान, प्रतिष्ठा, पद प्राप्त होगा। प्रत्येक कार्य में लाभ के अवसर मिलेंगे। चाहें आप नौकरी में हों या व्यापार में वरिष्ठजन का मार्गदर्शन और सहयोग पूरी तरह प्राप्त रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें मिल जाएगी। व्यापारी वर्ग इस माह प्रसन्न रहेगा। कार्य तेजी से होंगे। 15 मार्च तक लाभ के अनेक अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी। किसी मामले को लेकर कोर्ट-कचहरी में मुकदमा चल रहा है तो उसका निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है भाग्य का भरपूर साथ मिलने से बड़ी योजनाएं भी आसानी से साकार कर पाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रोग मुक्ति वाला माह है। कोई बड़ा और पुराना रोग है तो उसमें इस माह राहत रहेगी। प्रेम संबंधों में एक अटूट रिश्ता बनने के योग हैं। दांपत्य जीवन के टकराव भी दूर होंगे और कहीं यात्रा पर जाने के योग हैं।

मीन राशिफल

मासिक राशिफल मार्च 2023राशि अक्षर : दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, चीमीन राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना उन्नतिदायक रहेगा। राशि स्वामी बृहस्पति इसी राशि में होने से अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे। सोचे सभी कार्य मनमुताबिक होंगे। दांपत्य, प्रेम, पारिवारिक, व्यावसायिक सभी दृष्टि से माह शुभ है। इस माह आप नई संपत्ति के मालिक बनेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं की तलाश भी पूरी होने वाली है। नए कार्य प्रारंभ करेंगे। मित्रों के साथ साझेदारी में बड़ा बिजनेस खड़ा करने की योजना पर काम करें। व्यापारियों के समय उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो कोई बड़ी परेशानी इस माह नहीं आने वाली है। परिवार में सभी स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। परिवार के सदस्यों में आपसी सामंजस्य रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनोरंजक यात्रा पर जाने का अवसर आएगा। नए प्रेम संबंध प्राप्त हो सकते हैं। पुराने प्रेम में गर्माहट आएगी। इस माह आप सुखद यात्राएं करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका के साथ कहीं भ्रमण पर जाएंगे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top